Posts
Showing posts from July, 2023
प्रेस विज्ञप्ति मां यमुना को शांत करने के लिए यमुना आरती का आवाहन् दिल्ली के उपराज्यपाल, मुख्यमंत्रा व समस्त दिल्लीवासियों से आरती करने की अपील नई दिल्ली। यमुना परिवार काउंसिल के तत्वाधान में आज दिनांक 14 जुलाई 2023 को दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर के नजदीक यमुना तट पर मां यमुना जी की आरती कर उन्हें मनाया गया। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से यमुना जी अपने पूरे उफान पर हैं और दिल्ली में भयंकर बाढ़ के हालात बने हुए हैं। इस मौके पर काउंसिल के पदाधिकारयों, कार्यकर्ताओं, यमुना साधकों व स्थानीय निवासियों द्वारा अक्षरधाम पुल के पास पूर्ण विधि विधान के साथ यमुना जी की आरती की गई तथा उनसे शांत रहने की प्रार्थना की गई। साथ ही इस मौके पर चुनरी व साड़ी आदि भेंट कर मां को मनाने का प्रयास किया गया। आरती के पश्चात् नाव में बैठकर यमुना साधकों द्वारा यमुना जी के बीच में जाकर यमुना जी को वस्त्र आदि प्रदान किये गये। आरती के पश्चात् सभी को यमुना जी का प्रसाद वितरण कर जयघोष आदि के लिए प्रेरित किया गया। यमुना परिवार काउंसिल के निदेशक श्री कपिल गर्ग ने इस मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल श्री वी.के. सक्सेना तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल से भी आग्रह किया कि वे भी आगामी आरतियों में शामिल हों और सब दिल्लीवासी मिलकर यमुना जी को मनायें। यमुना जी सूर्यदेव की पुत्री तथा यमराज की बहन हैं। हिन्दू शास्त्रों में इनका विशेष महत्व है। इस बात को ध्यान में रखते हुए काउंसिल द्वारा आध्यात्मिक तथा धार्मिक रूप से उन्हें मनाने की कोशिश की गई व पूरे धार्मिक अनुष्ठान के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर काउंसिल के निदेशक श्री कपिल गर्ग, रोहिणी से प्रबुद्ध समाजसेवी श्री अनिल अग्रवाल, यमुना बाजार स्थित प्राचीन शिव काली मंदिर के बाबा सुन्दरनाथ जी महराज, यमुना साधक व समाजसेवी श्री पंकज सिंह, श्री मनोज अग्रवाल, श्री आशीष हंगसा, श्री योगपाल सिंह, श्रीमती बबिता शर्मा आदि शामिल हुए। आरती से पूर्व लगभग 300 बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए इस्कॉन मंदिर के माध्यम से भोजन वितरण किया गया। मनोज अग्रवाल (सुरक्षा प्रमुख) 9910306620 योगपाल सिंह (यमुना साधक) 9899884610 मुन्शीरजा (कार्यालय) 011-35977001
- Get link
- X
- Other Apps
दिल्ली यमुना में आई बाढ़ में राहत सामग्री, हेल्पलाईन नम्बर व आपातकालीन बैठक का यमुना परिवार काउंसिल द्वारा संज्ञान
- Get link
- X
- Other Apps