सादर प्रणाम ! व्यक्तिगत रूप से आपसे मेरा विनम्र अनुरोध है कि कृपया ‘यमुना संगम’ कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर, हमें अनुग्रहीत करने की कृपा करें। यह पावन आयोजन 28 दिसंबर, रविवार, दोपहर 1:30 बजे, बिरसा मुंडा लॉन, गांधी स्मृति एवं दर्शन (गांधी दर्शन), राजघाट, नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। ‘यमुना संगम’ माँ यमुना जी के श्रीचरणों में समर्पित एक दिव्य यमुना उत्सव है, जिसमें यमुना कथा, संत समागम, यमुना गायन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, दीपोत्सव व महाआरती का आयोजन हो रहा है। इस पावन अवसर पर आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय होगी एवं कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाएगी। आपकी सहभागिता माँ यमुना जी के संरक्षण, स्वच्छता एवं जन-जागरूकता के इस संकल्प को सशक्त बनाएगी। अतः सादर निवेदन है कि कृपया समय निकालकर सपरिवार व मित्रों सहित अवश्य पधारें। सधन्यवाद, !!जय माँ यमुने!! कपिल गर्ग निदेशक यमुना परिवार काउंसिल 011-41814646, 9810618916, 9968497782 लोकेशन लिंक: https://share.google/hcl24Z1TncccLOmJc Pujya Swami Chidanand Saraswatiji - Muniji Sadhvi Bhagawati Saraswati Acharya Deepak Sharma Sh...
Comments
Post a Comment