दक्षिण दिल्ली स्थित कालकाजी, गोविन्दपुरी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘‘आयुष्मान भारत कार्ड रजिस्ट्रेशन’’ शिविर का सफल आयोजन*
दक्षिण दिल्ली स्थित कालकाजी, गोविन्दपुरी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए
‘‘आयुष्मान भारत कार्ड रजिस्ट्रेशन’’ शिविर का सफल आयोजन*
नई दिल्ली, 15 मई, 2025: भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आरंभ की गई महत्त्वाकांक्षी* स्वास्थ्य योजना ‘‘आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’’* के तहत कालकाजी क्षेत्र में विशेष पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। कालकाजी पीपल्स फाउंडेशन एवं YSS फाउंडेशन के संयुक्त तत्त्वावधान में यह शिविर विशेष रूप से 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित किया गया। शिविर प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 03ः00 बजे तक श्रीदुर्गा माता मंदिर, गली नं. 15-16, गुरु रविदास मार्ग, गोविन्दपुरी, कालकाजी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
श्रीमती कंचन गर्ग ने कहा कि यह योजना माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिसका लाभ समाज के सबसे ज़रूरतमंद लागों तक पहुँचाना हमारा कर्त्तव्य है। साथ ही श्री कपिल गर्ग ने कहा कि हम माननीय प्रधानमंत्री जी की इस ऐतिहासिक योजना को जन-जन तक पहुँचाने हेतु प्रतिबद्ध हैं और भविष्य में ऐसे और भी शिविर आयोजित किए जाएँगे। इस मौके पर वरिष्ठ समाजेविका श्रीमती रीता गर्ग, श्री भागीरथी पंडित जी, पंडित राजेश कुमार पांण्डेय जी, YSS फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री सचिन गुप्ता आदि लोगों ने भी अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।
शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याणकारी योजना के अंतर्गत सालाना 5 लाख रुपए तक के निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिलाया जा सके। इस पंजीकरण अभियान के दौरान दस्तावेज सत्यापन, पंजीकरण एवं योजना से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। इस आयोजन का नेतृत्व कालकाजी पीपल्स फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक श्री कपिल गर्ग एवं संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती कंचन गर्ग द्वारा किया गया। साथ ही कालकाजी पीपल्स फाउंडेशन की ओर से कार्यरत कार्यकर्त्ताओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। श्रीदुर्गा माता मंदिर, यमुना परिवार काउंसिल एवं संकल्प एक पहल के सहयोग एवं YSS फाउंडेशनमें कार्यरत स्वयंसेवकों द्वारा कार्ड बनाना, योजना की प्रक्रिया, लाभ और अस्पतालों की जानकारी भी दी गई।
स्थानीय नागरिकों और बुजुर्ग लाभार्थियों ने इस शिविर को अत्यंत उपयोगी और सराहनीय बताया और दोनों फाउंडेशनों का आभार व्यक्त किया। शिविर में सैकड़ों वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया और दस्तावेज सत्यापन के बाद अपना पंजीकरण कराया। स्थानीय नागरिकों ने इस आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की और भविष्य में ऐसे और शिविरों की माँग की।



.jpeg)
.jpeg)




.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)


.jpeg)


Comments
Post a Comment